---Advertisement---

खरीदी केंद्रों तक पहुंचने लगी है पुरानी धान

By
On:
Follow Us

– वेयरहाउस से निकले दो ट्रक पकड़ाए
सोहागपुर/राजेश शुक्ला। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में हुई अनियमितताओं की बात किसी से छिपी नहीं है। अब समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में भी गड़बड़ी की संभावना को बल मिलने लगा है। IMG 20211208 WA0001दरअसल कुछ दो नंबरी लोग पुरानी धान को सरकारी दर पर बेचने की फिराक में है। मंगलवार रात में प्रशासन की टीम ने धान से भरे दो ट्रक पकड़े हैं जिन्हें पुलिस थाने में खड़ा कर दिया गया है। ट्रक के नम्बर एमपी 20 एचबी 1105 एवं एमपी 09 एचजी 2982 है। एसडीएम भारती मेरावी ने तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम, नायब तहसीलदार आर के झरबड़े एवं टी आई विक्रम रजक की मौजूदगी में बताया पकड़े गए दोनों ट्रक राधा-कृष्ण वेयरहाउस से निकले हैं। एक ट्रक खापा गांव में किसी भरत पटेल के यहां खाली हो रहा था। उसमें से आधा माल खाली हो चुका है और आधा माल ट्रक में मौजूद है। दूसरा ट्रक गुरमखेड़ी के पास से पकड़ा गया है। धान किसलिए ले जाई जा रही थी। ट्रक किसके नाम है इसकी जांच की जा रही है ।

सतना जिले के टैग लगे हैं धान के बारदानों पर

आधे खाली ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 1105 में कुछ खाली बार दाने पड़े हुए थे जिनको देखने पर मालूम हुआ कि बारदाना पर सेवा सहकारी समिति कोटर जिला सतना एवं सेवा सहकारी समिति उचेहरा जिला सतना के टैग लगे हुए हैं। जिस पर खरीदी वर्ष 2020 -21 प्रिंट है। धान का नमूना देखने पर धान में भूसा एवं आटे जैसा चूरा मिला हुआ है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.