इटारसी। साइकिल चोर बच्चा गैंग (Cycle Thief Bachcha Gang) सक्रिय है। इनकी गतिविधियों को न्यास कालोनी में देखा गया है और साइकिल चुराते ये सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। इन दिनों न्यास कालोनी ऐसी ही गैरकानूनी गतिविधि का केन्द्र बनता जा रहा है। चाकूबाजी, छेड़छाड़, रैलिंग चोरी, कार चोरी और कार पर पथराव, मारपीट जैसी कई घटनाएं यहां आम हो गयी हैं। अब एक 12-14 वर्ष के प्रोफेशनल साइकिल चोर गैंग की चोरी की सफल गतिविधियां चल रही हैं।
हाल ही में 6 और 7 दिसंबर को दो दिनों में ही इंदिरा कॉलोनी (Indira Colony) एलआईजी 74 और साईं विद्या मंदिर स्कूल के सामने से जिस तरह से ये बच्चा गैंग चोरी को अंजाम दे रही है, सोचा जा सकता है कि ये न्यास कॉलोनी (Nyas Colony) के अलावा शहर में भी बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इन शातिर चोरों की गैंग के तीन सदस्यों को देखकर यह लगता है कि ये किसी अनुभवी बॉस के निर्देशन में चोरी की गई चीज़ों को तय ठिकानों पर पहुंचा रहे हैं। इनका काम करने का अंदाज बताता है कि ये प्रशिक्षित हैं।
सावधान! सक्रिय हैं साइकिल चोर बच्चा गैंग

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







