सोहागपुर / राजेश शुक्ला। पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद के निर्देशन में जिले भर में सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी तारतम्य में 11दिसम्बर शनिवार को प्रातः 11बजे से थाना परिसर सोहागपुर में शिविर का आयोजन किया गया है। थाना प्रभारी विक्रम रजक ने सर्वसाधारण से अपील की है कि शिविर में कोई भी व्यक्ति जो सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान है।वह शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायत सूदखोरो के विरुद्ध निर्भय होकर दर्ज करवा सकता है। प्रत्येक प्राप्त शिकायत की जांच कर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।









