सोहागपुर/राजेश शुक्ला। भारत के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के कारण संपूर्ण देश में शोक का माहौल है।
शुक्रवार को मुख्य बाजार में संपूर्ण समाज की ओर से सीडीएस बिपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय विपिन रावत के जीवन पर प्रकाश डाला तथा रक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में आध्यात्मिक संत पंडित मनमोहन मुद्गल ,पूर्व प्राचार्य एमजे खान समाजसेवी कन्नू लाल अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण सोनी, पंडित इद्र कुमार दीवान, ज्ञानी सुरजीत सिंह, भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, आकाश रघुवंशी, डॉक्टर संजीव शुक्ला, अभिनव पालीवाल, अंकुश जायसवाल, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक जयसवाल, श्रीराम सेना के संतोष सराठे ,सागर रघुवंशी, अक्षत आचार्य, शरद चौरसिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जीवन दुबे के साथ ही जयप्रकाश महेश्वरी, शिरीष तिवारी, संजय खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल अभिषेक चौहान, विशाल गोलानी, उमेश शर्मा, भगवत रघुवंशी, नितिन साहू ,माइकल खान, राजेश खंडेलवाल अनिल साहू सहित विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी मौजूद थे।









