– हर्बल पार्क में पक्षी प्रेमियों ने बर्ड वाचिंग का उठाया लुत्फ
– कलेक्टर ने सऊदी अरब के फाल्कन प्रजाति का पक्षी देखा
होशंगाबाद। जिले में पर्यटन को समृद्ध बनाने आयोजित विभिन्न गतिविधियों के अनुक्रम में सोमवार को होशंगाबाद शहर के हर्बल पार्क (Herbal Park) में बर्ड वाचिंग का शुभारंभ किया, जहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और पक्षी प्रेमियों ने बर्ड वाचिंग का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) एवं जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (District Panchayat CEO Manoj Sariam) ने भी बर्ड वाचिंग की।
कलेक्टर ने कहा कि हर्बल पार्क एवं आसपास के इकोसिस्टम में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी आते हैं। पक्षियों की इन विविधताओं के बारे में बच्चों को जानकारी देने निरंतर हर्बल पार्क में बर्ड वाचिंग की गतिविधि हो जिससे बच्चे पक्षियों की प्रजातियों के बारे में जानने के साथ ही प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति भी जागरूक हो सकेंगे।
हर्बल पार्क में प्रो. एवं पक्षी विशेषज्ञ डॉ रवि उपाध्याय (Dr. Ravi Upadhyay) एवं वन विभाग के निर्देशन में बर्ड वाचिंग की। बर्डवाचिंग से पूर्व डॉ उपाध्याय द्वारा बच्चों को प्रकृति में पक्षियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने झाडिय़ों, पेड़ो एवं नदी के तटों पर रहने वाले एवं प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई।
बच्चों ने किया 34 प्रजातियों के पक्षियों का दीदार बर्ड वाचिंग के दौरान हर्बल पार्क एवं नर्मदा किनारे बच्चों एवं पक्षी प्रेमियों ने 34 प्रजातियों के पक्षियों का दीदार किया जिनमें महोका, ड्रॉगो, इयोरा, बार्न आउल, फीस आउल, ट्री पाई, देखे, नर्मदा किनारे, ग्रीन सैंड पाइपर, स्टिल्ट, करमोरांत, कैटल इग्रेट, मेडन इग्रेट, लैप विंग, मोर, तीतर, देखे गए। तीन प्रवासी पक्षी ब्लैक ब्रेस्टड टर्न, रीवर टर्न, रिंग प्लावर को भी देखा। कलेक्टर सिंह द्वारा फाल्कन प्रजाति के पक्षी को भी देखा जो सउदी अरब की तरफ से आता है। पक्षियों की तस्वीरें भी कैमरे में कैद की गई। इस दौरान डीएस डांगी, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार इंगले, एसडीओ वन विभाग शिव अवस्थी, रेंजर आंचल भारद्वाज सहित शिक्षा एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।










