– एनएसयूआई (NSUI) ने एमजीएम कालेज (MGM College) में जाकर विरोध दर्ज कराया
इटारसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) द्वारा आज शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय (Government Mahatma Gandhi College) में शासन प्रशासन का दुरुपयोग कर जो स्थान महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा के लिए चयनित किया था, वहां पर तानाशाही कर स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की मूर्ति की स्थापित करवाई जा रही थी, इसका विरोध दर्ज किया गया।
छात्र नेताओं ने कहा कि बिना अनुमति के मूर्ति लगाना गलत है। हम किसी भी महापुरुषों का विरोध नहीं करते हैं लेकिन जो स्थान पूर्व में ही महात्मा गांधी की प्रतिमा के लिए ढांचा तैयार किया है, वहां महात्मा गांधी की ही प्रतिमा लगाई जाए। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के लिये भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ये मांग है कि जल्द से जल्द दूसरा स्थान चयनित किया जाए जहां पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की स्थापना की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महात्मा गांधी जी का विरोध करना बहुत ही अशोभनीय है, इसकी हम कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं।
एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश सचिव प्रतीक मालवीय (Prateek Malviya), युवक कांग्रेस विधानसभा शशांक गोल्डी बैस (Shashank Goldie Bais), नगर अध्यक्ष मयंक चौरे(Mayank Choure), सौम्य दुबे (Soumya Dubey), अर्चित नामदेव(Archit Namdev), कॉलेज अध्यक्ष अनुराग रत्नेश जोनाथन (Anurag Ratnesh Jonathan), आकाश जैन (Akash Jain), निहाल ठाकुर(Nihal Thakur), हिमांशु दुदमल (Himanshu Dudmal), अंकित चौरे, पंकज चौरे, संस्कार भाट, ऐश्वर्य चौरे, दीपक सेन, हरमन छाबड़ा, आकाश सवेकार, अरमान छाबड़ा, युवराज चौधरी, मोहमद कादिर, गौतम रायचंदानी, दीपेश मालवीय, योगेश पांडेय, हर्षित साहू, स्माइल, जुनैद खान,चेतन मेहरा, सौरभ, विवेक, आर्यन गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)