इटारसी। नगर युवा कांग्रेस (Nagar yuva congress) द्वारा विगत दिनों मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा अमर्यादित अपशब्दों का प्रयोग राष्ट्रपिता एवं राष्ट्र के महान नेताओं के प्रति किया गया था। इस संदर्भ में रेस्ट हाउस चौराह पर दुर्गा मंदिर प्रांगण (Durga Mandir) में सदबुध्हि यज्ञ का आयोजन इटारसी नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश बैस के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश वक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय (Rajkumar Upadhyay), प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी (Gufran Ansari), युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal), युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शंशाक बैस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस विक्रमादित्या तिवारी, पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया, सोनू बकोरिया, रामशंकर सोनकर, राहुल दुबे, वीर कुशवाहा, पवन शर्मा, चन्द्रकात दुबे, दीन्नू मासाब, नर्मदाप्रसाद रैकवार, श्याम गौर, मंदू भाई, भूरा सोनी, मुकेश भाई एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
नयुकां ने किया सदबुध्हि यज्ञ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







