---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाहोत्सव के साथ दस जोड़े परिणयाबद्ध

By
On:
Follow Us

इटारसी। सर्व यादव समाज द्वारा यादव भवन में श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाहोत्सव (Shri Krishna-Rukmani Wedding Festival) के पावन पर्व पर नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर भव्यता के साथ दसवें वर्ष में किया जिसमें दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।नि:शुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव में शहर सहित हरदा (Harda), टिमरनी (Timarni) एवं मालवांचल (Malvanchal) क्षेत्र के 10 जोड़े अग्नि को साक्षी मान परिणय सूत्र में बंधे। इससे पूर्व सनातन परंपरा के अनुसार अन्य वैवाहिक विधान को विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया। वर-वधू को सामूहिक विवाह महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न उपहार देकर वधुओं की विदाई की गई।
दहेज प्रथा जैसी कुरीति को समाप्त करने एवं यादव समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से शहर सहित संपूर्ण जिले के सामथ्र्यवान यदुजनों की रुक्मणि मंगल के आयोजन में भागीदारी रही। रुक्मिणी मंगल की खास बात यह रही कि इसमें वर-वधु पक्ष से कोई भी राशि नहीं ली गई। इतना ही नहीं वैवाहिक कार्यक्रम के समस्त नेग समिति द्वारा दिए। भारतीय हिंदू विवाह में गोद भराई की रस्म से लेकर पाणिग्रहण संस्कार और कन्या के बाबुल से विदाई तक जहां-जहां भी शगुन के पैसे लगते हैं, उसे इस नि:शुल्क सामूहिक विवाह में श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति द्वारा नवदंपति के आने वाले जीवन में सुख शांति और दो पक्षों के बंधन को रिश्तों की अदृश्य डोर में बांधे रखने की कामना लिए अपनी तरफ से प्रदान की गई।
इससे पूर्व कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भव्य सांस्कृतिक बसंत उत्सव का आयोजन किया जिसमें सामाजिक बंधुओं ने भागीदारी की। श्रीकृष्ण यदुवंशम स्मारिका के 11 वें अंग का विमोचन किया गया। इसके साथ ही युवक युवती परिचय सम्मेलन में अनेक स्थानों से आए युवक युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। 10 दूल्हों की बारात द्वारिकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple) तक निकाली। इस दौरान जगह-जगह बारात का स्वागत किया। दोपहर करीब 1 बजे से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। जिसमें 10 जोड़े ने अग्नि को साक्षी मान कर वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। वर-वधु को खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए उपस्थित सैकड़ों जनों ने अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आरके यादव (RK Yadav), संरक्षक फूलचंद यादव (Phoolchand Yadav), डॉ. वीके सीरिया (Dr. VK Syria), अशोक यादव (Ashok Yadav), मुकेश यादव (Mukesh Yadav), किशोर सीरिया (Kishore Syria), विनोद यादव (Vinod Yadav), मनोज यादव (Manoj Yadav), प्रवीण यादव (Praveen Yadav), महिला मंडल से शोभा यादव (Shobha Yadav), धर्मिशा यादव (Dharmisha Yadav) सहित अन्य पदाधिकारी एवं वर्किंग कमेटी (Working Committee) के सदस्य उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.