---Advertisement---

युवा मांझी समाज संगठन के चुनाव 20 मार्च को

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज रविवार को युवा मांझी समाज संगठन (युमांस) इटारसी (Itarsi) जिला नर्मदापुरम् (Narmadapuram) की बैठक निषादराज भगवान (Nishadraj Bhagwan) की पूजा अर्चना के साथ ईश्वर रेस्टोरेंट (Ishwar Restaurant) में प्रारंभ हुई।

बैठक की अध्यक्षता हेमराज रायकवार (Hemraj Raikwar) ने की। अधिवक्ता बीएल केवट (BL Kewat), शिक्षक महेश रायकवार (Mahesh Raikwar) और उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि संगठन का पंजीयन होने के बाद तहसील अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष पद का चुनाव 20 मार्च, रविवार को होगा। चुनाव कार्य कराने संगठन ने अधिवक्ता बीएल केवट को चुनाव अधिकारी, महेश रायकवार एवं अशोक गोयले (Ashok Goyle) को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया है। वर्तमान संगठन के अध्यक्ष रोहित रायकवार (Rohit Raikwar) ने बताया कि चुनाव तक निरंतर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान पदाधिकारी से लेकर मांझी समाज के सदस्यों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा। चुनाव का कार्यक्रम 14 मार्च से 20 मार्च तक निर्धारित किया है। बैठक में रजत रायकवार (Rajat Raikwar), सोनू रायकवार (Sonu Raikwar), संतोष रायकवार (Santosh Raikwar), सुमित केवट (Sumit Kewat), संजय केवट (Sanjay Kewat), धीरज रायकवार (Dheeraj Raikwar), निखिल केवट (Nikhil Kewat) उपस्थित थे। संचालन मोहन रायकवार (Mohan Raikwar) ने एवं आभार अनिल केवट (Anil Kewat) ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.