इटारसी। लायंस क्लब इटारसी पंख (Lions Club Itarsi Wings) द्वारा चार्टर डे (Charter Day) एवं महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च मंगलवार स्थान साईं कृष्णा रिसोर्ट (Sai Krishna Resort) खेड़ा इटारसी (Itarsi) मे दोपहर 2:30 बजे संपन्न किया जाएगा।इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाली महिलाओं का सम्मान एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु एक प्रेजेंटेशन (Presentation) आईजी दीपिका सूरी (IG Deepika Suri) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया जाएगा। चार्टर प्रेसिडेंट (Charter President) लायन डॉक्टर हेमा पुरोहित (Lion Doctor Hema Purohit) ने बताया कि पंख द्वारा महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए विशेष रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ग की महिलाएं उपस्थित रहेंगी।
Women’s Day : आईजी दीपिका सूरी महिला सुरक्षा पर प्रेजेंटेशन देंगी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






