---Advertisement---

विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का करें उपयोग

By
On:
Follow Us

– महिला दिवस पर रासेयो ने किया आयोजन
सोहागपुर/राजेश शुक्ला। विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platforms) का उपयोग करना चाहिए तथा ऑनलाइन डेटिंग साइट (Online Dating Sites) से दूर रहना चाहिए।उक्त बात पुलिस उप निरीक्षक दीपक भौडे (Deepak Bhide) ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय (Jawaharlal Nehru Memorial College) में विद्यार्थियों के बीच कहीं। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एनके नीखरा (Principal Dr. NK Nikhara), शिक्षा समिति सचिव हमीर सिंह चंदेल (Hamir Singh Chandel), प्रधान आरक्षक प्रकाश चौहान (Prakash Chauhan), नंदकिशोर (Nandkishore), आरक्षक स्वाति राजपूत, गुरु पवार (Guru Pawar), रीता शाह (Rita Shah) आदि मौजूद थे। पुलिस विभाग की ओर से सायबर क्राइम से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महाविद्यालय छात्र छात्राओं को आरक्षक स्वाति राजपूत (Swati Rajput) ने सोशल मीडिया एवं महिला अपराधों से संबंधित जानकारी दी। उधर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महिला दिवस पर भाषण एवं महिलाओं से छेड़छाड़ एक अपराध मोनो एक्टिंग (Mono Acting) का मंचन किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी पूजा पटेल, किरण पालीवाल, नीलोफर खान, आसिया खान सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद थे। रासेयो के स्वयंसेवक दिव्या मौर्य, शीतल, साक्षी रघुवंशी, रूपा कहार,शिवानी मेहरा, संजना अहिरवार, सीमा, रीना कहार, मुस्कान कहार, तनुजा, दर्शन डोंगरे, मोनू वर्मा, अभिषेक, अज्जू धानक और फैजान खान ने सांस्कृतिक आयोजन में सहभगिता की। कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ. नीखरा ने संबोधित किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती पूजा पटेल ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.