इटारसी। दिल्ली (Delhi) में आयोजित 4& वी राष्ट्रीय सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप (National Senior Throw Ball Championship) में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक हासिल किया।मध्य प्रदेश की टीम की कप्तान ग्राम जुझारपुर की शोभा सरयाम है। कांग्रेस खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम शंकर सोनकर और सभी साथियों ने शोभा सरयाम, दुर्गा मालवीय, अंजलि मेहरा, दामिनी वर्मा, नीरज मालवीय, लखन वर्मा का सम्मान आरजीएस अकादमी ग्राम जुझारपुर जाकर मैडल, प्रशस्ति पत्र देकर किया। सभी को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ परमजीत सिंह सलूजा लाली, जिला कांग्रेस सचिव राहुल दुबे, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस समन्वय प्रकोष्ठ रजक समाज दिनेश बलोरिया, कान्हा सोनी, करन सिंह ठाकुर, श्याम गौर, जुझारपुर से लाड़ली प्रसाद, श्रीकांत चौरे, तरोंदा सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
सीनियर थ्रो बाल की विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








