– जीरो वेस्ट होली (Zero Waste Holi) मिलन समारोह का आयोजन किया
इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन इटारसी (Sarva Brahmin Women’s Organization Itarsi) ने होली मिलन समारोह में जीरो वेस्ट कार्यक्रम करके नगर की स्वच्छता में अपना सहयोग प्रदान किया है। होली मिलन समारोह का आयोजन आज श्री परशुराम भवन (Shri Parshuram Bhavan) में किया गया था। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन के होली मिलन समारोह की खास बात यह रही कि आयोजन में किसी प्रकार से पर्यावरण बिगाडऩे वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया और ना ही ऐसी किसी वस्तु का उपयोग किया जो कचरा बढ़ाने वाली हो। पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट पर आधारित था। समाज की महिलाओं ने अपने नगर की स्वच्छता में सहयोग करके एक मिसाल पेश की है ताकि नगर में अन्य आयोजन भी इसी तरह से हों और अपना नगर स्वच्छता की दौड़ में पिछड़े नहीं। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा शहर की स्वच्छता में दिये गये इस सहयोग के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने समाज का आभार व्यक्त किया है।
इस कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति अभय दुबे, सचिव श्रीमती सुषमा अवध पांडेय, श्रीमती हेमा पुरोहित, श्रीमती रेखा दुबे, श्रीमती रेखा वैष्णव, नीता चौबे, शीतल तिवारी, पूजा तिवारी, मोना अवस्थी, रचना मिश्रा, निधि शर्मा, बरखा मिश्रा, साधना मिश्रा, राधा पांडे, पूनम तिवारी, ज्योति पाराशर, कामिनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन ने दिया नगर की स्वच्छता में साथ


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






