इटारसी/केसला। विकासखंड (Block) केसला की ग्राम पंचायत चौकीपुरा (Gram Panchayat Chowkipura), सहेली (Saheli) एवं केसला (Kesla) में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश (Griha Pravesh) का कार्यक्रम भाजपा मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पारीक, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं केसला में विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामकिशोर यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर केसला मंडल के अध्यक्ष सुशील, मंडल के महामंत्री अजय बाजपेई, जगदीश बावरिया, कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, आईटी सेल प्रभारी दीपक मालवीय पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मालवीय मंडल के उपाध्यक्ष अमित यादव, रूपेश मालवीय जनपद के अध्यक्ष गनपत उइके, आत्मा परियोजना में अध्यक्ष निर्भय यादव पीएचई विभाग में विधायक प्रतिनिधि तुलाराम यादव, वन विभाग में विधायक प्रतिनिधि बनवारी लाल राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश यादव, सुशील यादव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील बाबा ठाकुर, सुखदेव युवा नेता अनिल राठौर,अजय साहू, सानू राठौर,प्रदीप राठौर, अमितेश मालवीय, जनपद पंचायत केसला की सीईओ सुश्री वंदना कैथल, राहुल एवं जगदीश दामले एवं जनपद एवं ग्राम पंचायत के समस्त स्टाफ एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में गृह प्रवेश कराया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








