सिवनी मालवा। रघुकुल युवा संगठन (Raghukul Youth Organization) द्वारा रामनवमी पर्व (Ram Navami Festival) की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
बैठक में लिये निर्णयानुसार रघुकुल युवा संगठन के सदस्य प्रवीण रघुवंशी, मुकेश पटेल, प्रवीण उर्फ बल्लू रघुवंशी, कल्लू रघुवंशी, रामकृष्ण रघुवंशी, अखिलेश रघुवंशी, मोहन पटेल, मुकेश रघुवंशी, बसंत पटेल, आनंद रघुवंशी, अंकित रघुवंशी द्वारा गांव-गांव जाकर रघुवंशी परिवार में रामनवमी जुलूस एवं कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है, जिससेसमाज के प्रत्येक नागरिक सहभागी रहें। विगत 2 वर्षों से कोविड-19 बीमारी होने के कारण कार्यक्रम पूरी तरह स्थगित था। प्रथम दिवस रघुकुल युवा संगठन के सदस्यों द्वारा ग्राम सूरजपुर, बांकाबेड़ी बी-जमानी, पिपलिया कलॉ, तिन्सया, बाबडिय़ा बापू, लोखरतलाई, खरार, बैंगनिया, कासखेड़ी में आमंत्रण दिया जा चुका है।
रघुकुल युवा संगठन द्वारा रामनवमी पर्व की तैयारियां जोरों पर


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







