इटारसी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) द्वारा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बिजली बिल माफ योजना 2022 के अंतर्गत योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किया।
इस योजना के अंतर्गत आज केसला विद्युत मंडल (Kesla Electricity Board) के ऑफिस से क्षेत्र के 4797 उपभोक्ताओं के 1,97, 56,103 रुपए के बिल माफ किए गये। उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी का सर्टिफिकेट(Certificate) भी दिया। इस दौरान केसला मंडल अध्यक्ष सुशील वरकडे, जनपद अध्यक्ष गनपत उईके, विधायक प्रतिनिधि डॉ. राम किशोर यादव, नल-जल विधायक प्रतिनिधि तुलाराम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, केसला मंडल महामंत्री जगदीश बावरिया, बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र के उपभोक्ता उपस्थित रहे।
बिजली उपभोक्ताओं को बिल माफी के प्रमाण पत्र दिये


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







