इटारसी। शराब दुकान (Liquor shop) पर अड़ीबाजी (obscenity) करते हुए एक युवक ने एक अन्य पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के सिर, पेट और अन्य जगह चाकू (knife) के घाव लगे हैं। मामला 28 नंबर शराब दुकान (number 28 liquor shop) के पास रात करीब 10:30 बजे के आसपास का है। मिली जानकारी के अनुसार पत्ती बाजार निवासी युवक सनी कोरी के साथ मारपीट करते हुए बल्ली एवं तीन अन्य ने चाकू से हमला (attack) कर दिया। मामला अड़ीबाजी का बताया जा रहा है।इधर दिनेश उर्फ तन्ना पिता सौान सिंह ठाकुर निवासी सब्जी मंडी ने भी अजय कतिया और सन्नी कोरी पर रास्ता रोककर मारपीट, गाली गलौच और चाकू से हाथ की भुजा पर चोट पहुंचीने की शिकायत दर्ज करायी है।
शराब दुकान पर अड़ीबाजी, सिर में चाकू से हमला


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







