इटारसी। पथरौटा (Pathrauta) निवासी एक युवक के साथ चार आरोपियों ने मिलकर मारपीट करते हुए उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। जिसकी शिकायत फरियादी ने पथरौटा थाने में की है।
पथरौटा स्थित पावरग्रिड ( POWERGRID) के सामने रहने वाले 20 वर्षीय आयुष पिता प्रदीप कलोसिया के साथ मामूली विवाद के चलते नयाखेड़ा निवासी यश ठाकुर, गजपुर निवासी दुर्गेश मेहरा, पथरौटा निवासी आकाश पवार और अयान खान ने मिलकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि उनके बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी के चलते आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। घटना शुक्रवार को दिन में तीन बजे फरियादी के घर के सामने की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।









