नर्मदापुरम। जिले में भू माफियाओं (Land Mafia), शराब माफियाओं (Liquor Mafia) के खिलाफ कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) की निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस, आबकारी एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही कर नर्मदापुरम (Narmadapuram) शहर के अवैध शराब कारोबारी नीतेश कुचबंदिया के अवैध निर्माण को ध्वस्त किए गए। एसडीएम नर्मदापुरम श्रीमती वंदना जाट (SDM Smt. Vandana Jat) ने बताया कि उक्त अवेध शराब कारोबारी के शहर के ईदगाह (Idgah) क्षेत्र स्थित एक मकान एवं एक दुकान को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। साथ ही इटारसी रोड (Itarsi Road) स्थित दुकान जहां से लगातार अवैध शराब के विक्रय की शिकायत मिल रही थी, उसे भी तोड़ा गया हैं।
एसडीएम श्रीमती जाट ने बताया कि इसी प्रकार अन्य कार्यवाही में अवैध शराब विक्रेता लक्खा एवं बंटी गोस्वामी की छोटी पहाडिय़ा स्थित दुकान जहां से अवैध शराब का विक्रय किया जाता था, उसे ध्वस्त कर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम ने बताया की आज की कार्यवाही में 4 अतिक्रमण हटाए। कार्यवाही के दौरान एसडीओपी मंजू चौहान, तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया, सीएमओ विनोद शुक्ला सहित राजस्व, पुलिस एवं आबकारी का बल उपस्थित रहा।
अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही, अवैध निर्माण ध्वस्त


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








