इटारसी। बीती रात गांधीनगर (Gandhinagar) क्षेत्र में रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर खानपान सामग्री बेचने वाले वेंडर्स (Vendors) के बीच विवाद में चाकू चल गये। बताते हैं कि दोनों आपस में दोस्त थे, लेकिन किसी बात पर विवाद होने पर एक ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना रात 12 बजे के बाद की बतायी जा रही है।
पुलिस (police) के अनुसार यश पिता अग्निभोज 22 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह गांधीनगर में रंधावा की चाल के पास से अपने घर जा रहा था कि उसी दौरान जगत सिंह भदौरिया और मनीष भदौरिया ने आकर उससे विवाद किया और गाली गलौच करके मारपीट की। इस दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके पैर में चोट आयी है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रेलवे स्टेशन पर खानपान सामग्री बेचने वाले झगड़े, चाकू चले


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







