---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

त्रिदेव प्रशिक्षण में विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज भाजपा नगर मंडल इटारसी की त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला वृंदावन गार्डन में संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, जिला प्रभारी राकेश जादौन, नर्मदापुरम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के निर्देशन पर संपन्न हुई।
प्रशिक्षण कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए की महत्वपूर्ण बैठक तीन सत्रों में चली। प्रथम सत्र सोशल मीडिया एवं आईटी सेल विभाग, द्वितीय सत्र 22 बिंदुकरणी कार्य, तृतीय सत्र में आचार व्यवहार पर सभी कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ताओं द्वारा संबोधित किया। जिसमें प्रमुख रुप से विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, जिला प्रशिक्षण सह संयोजक संदेश पुरोहित, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, बूथ विस्तारक मंडल प्रभारी ऋषि कांत पटवा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह एवं शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ BLA को त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला में संबोधित किया।
त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के मंडल प्रभारी जसवीर छाबड़ा ,भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक शुक्ला, भाजपा मंडल नगर मंत्री ऋषभ दुबे, भाजपा नगर मंत्री विधि पचौरी भाजपा कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, जिला आईटी सेल के जिला संयोजक गजेंद्र चौहान आईटी सेल प्रभारी सौरभ मेहरा ,सोशल मीडिया प्रभारी पुनीत विक्की मालवीय भाजपा नगर मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर भाजपा नगर मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र राजपूत शक्ति केंद्र के संयोजक दिलीप पटेल युवा मोर्चा महामंत्री गोपाल शर्मा शक्ति केंद्र संयोजक विजय मलैया शक्ति केंद्र संयोजक कैलाश रैकवार शक्ति केंद्र सह संयोजक मयूर मालवीय आईटी सेल प्रभारी राकेश मालवीय आईटी सेल प्रभारी हिमांशु देवहरे कार्यक्रम संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे एवं कार्यक्रम का आभार नगर मंत्री ऋषभ दुबे द्वारा किया गया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.