---Advertisement---

चौरिया कुर्मी समाज : 30 जोड़ों ने थमा एक दूजे का हाथ

By
On:
Follow Us

इटारसी। जिले के बहुसंख्यक चोरिया कुर्मी समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आज अक्षय तृतीया पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हो गया। प्रदेश सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया एवं विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा के साथ ही सामाजिक जनों की उपस्थिति में चोरिया कुर्मी समाज के 30 नवयुगल जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे।
समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर पक्ष को धोखेड़ा नहर स्थित प्रिंस मैरिज गार्डन में ठहराया गया। यहीं से बारात प्रारंभ हुई जो नेशनल हाईवे मार्ग से कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची। यहां समाज संगठन के पदाधिकारियों ने समस्त दूल्हे की अगवानी कर उपहार प्रदान किए। ब्राह्मण अरविंद शर्मा, मुरारी उपाध्याय एवं पंडित दीपक मिश्रा के नेतृत्व में 30 ब्राह्मणों की टीम ने हिंदू धर्म संस्कृति की सामाजिक परंपरा के अनुसार वैवाहिक संस्कार संपन्न कराया।

kurmi samaj vivah 2
समाज संगठन द्वारा सभी जोड़ों को मंगलसूत्र पैर पट्टी बिछिया जैसे आभूषणों के साथ ही पांच बर्तन, वातानुकूलित वाटर कैन, कूलर एवं स्वच्छता के प्रतीक के रूप में 11 डस्टबिन भी उपहार स्वरूप भेंट की गई। इसके अलावा अन्य सामाजिक जनों ने भी वर-वधू को उपहार प्रदान किए।
वरमाला एवं आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि अच्छा सामूहिक विवाह आज तक कहीं नहीं देखी इसके साथ ही उन्होंने शिवराज सरकार की समाज कल्याण योजनाओं का भी वर्णन किया।‌
क्षेत्र के विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि चोरियां कुर्मी समाज एक विराट प्रगतिशील समाज है।‌ जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल एवं पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया नेवी कार्यक्रम को संबोधित किया।‌ स्वागत उद्बोधन चोरियां कुर्मी समाज के अध्यक्ष राममोहन मलैया ने दिया।‌ संचालन पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चोरों ने किया एवं आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर छोरे ने व्यक्त किया।‌
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के संरक्षक एनपी चिमानिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र गोपाल मलैया, अरुण गालर, विजय बाबू चौधरी, नर्मदा मंदिर समिति अध्यक्ष शिव शंकर झलिया, बहादुर चौधरी पटेल, समाज समिति अध्यक्ष सुरेश चिमानिया, जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज अध्यक्ष चंचल पटेल, पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष धर्मदास मिहानी, कुर्मी‌ क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष तेज कुमार गौर. पुरुषोत्तम झलिया आदि ने भी वर वधु को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।‌

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.