इटारसी। अब तक शराब पीने के लिए चोरी की घटनाएं तो सुनीं थी। लेकिन, चोर शराब दुकान में ही सेंधमारी करके हजारों रुपए की शराब उड़ा ले, ऐसे मामले संभवत: कम ही होते हैं। लेकिन, इस जिले की एक शराब दुकान से 13-14 मई की दरम्यानी रात अज्ञात चोर हजारों रुपए की शराब चुरा ले गये।
मामला डोलरिया (Deolaria) स्थित मिसरौद रोड (Misroud Road) की शराब दुकान (Liquor Shop) का है। यहां से अज्ञात चोर दुकान की शटर (Shutter) काटकर 11 पेटी देसी प्लेन शराब, एक पेटी आफिसर्स च्वाइस (Officers Choice), एक पेटी बैकपाइपर (Backpiper), ब्लैक एंड व्हाइट शराब ( Black And White Liquor) की एक बोतल और एक मॉजिक मोवमेंट (Magic Movement) की हाफ बोतल उड़ा ले गये। डोलरिया थाने में फरियादी पतिराम पिता शंकरलाल यादव 51 वर्ष, निवासी मटकुली, हाल निवास शराब दुकान डोलरिया ने शिकायत में चोरी गयी शराब की कीमत 48 हजार 390 रुपए बतायी है।
दुकान से 50 हजार की शराब चुरा ले गये चोर


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







