इटारसी। सामाजिक अधिकारिता एवं निशक्तजन विभाग (Social Empowerment and Disabled Department) ने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) की सहमति से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता, गुरु सिंह सभा इटारसी (Guru Singh Sabha Itarsi) के अध्यक्ष श्री राम जन्म महोत्सव समिति (Shri Ram Janma Mahotsav Committee) के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं सभापति जसवीर सिंघ छाबड़ा को आगामी समय में होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान समारोह के लिए बनाई समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
समिति में विधायक डॉ शर्मा भी शामिल हैं। छाबड़ा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना (Chief Minister Kanyadan ceremony) में समिति के माध्यम से भरपूर सहयोग करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ, कनिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं छाबड़ा के मित्र मंडल ने डॉ शर्मा का आभार व्यक्त किया एवं छाबड़ा को बधाई दी।
छाबड़ा मुख्यमंत्री कन्यादान समारोह की समिति में शामिल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







