इटारसी। वार्ड क्रमांक 19 में सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पगारे एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर (Supervisor) दीप्ति शुक्ला पाराशर के नेतृत्व में आंगनवाड़ी (Anganwadi) कार्यकर्ताओं ने आज से प्रत्येक आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने (Toys) एकत्र करने का कार्यक्रम शुरु किया।
श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navagraha Mandir)से हाथ ठेले पर खिलौने एकत्रीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ जो गली मोहल्ले होता हुआ वार्ड 19 की आंगनवाड़ी पहुंचा। जहां पर दीप्ति शुक्ला पाराशर को एक हाथ ठेला भर के एकत्र किए खिलौने आंगनवाड़ी बच्चों के लिए प्रदान किए। इस अवसर पर नगर भारतीय जनता पार्टी (Nagar Bharatiya Janata Party) मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा के कार्यकर्ता महेंद्र पचौरी, अमित मौर्य, बंशीधर शर्मा, गोपाल नामदेव मौजूद थे। श्री पगारे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाथ ठेले के माध्यम से खिलौने एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है जो आंगनवाड़ी के बच्चों को दिए जाएंगे। जब यह प्रस्ताव मोहल्ले की महिलाओं को दिया उन्होंने कहा कि हम पुराने नहीं नए खिलौने बच्चों को देंगे और पूरे नए खिलौने मोहल्ले की महिलाओं ने एकत्र किए इटारसी शहर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थी।
वार्ड 19 की आंगनवाड़ी में दिये हाथठेला भरकर खिलौने


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






