इटारसी। आगामी निकाय चुनाव (Municipal elections), संगठनात्मक कार्य योजना एवं मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भाजपा नगर मंडल की बैठक वृंदावन गार्डन (Vrindavan Garden) में हुई। बैठक में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma) ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार (Modi government) एवं शिवराज सरकार में एक भी आतंकवादियों द्वारा बम फटने जैसी की बड़ी घटना नहीं हुई। मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) आमजन की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। भाजपा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित ने कहा कि संगठन कार्यकर्ता दिन रात परिश्रम एवं मेहनत करके कार्य कर रहे हैं। टिकट किसी भी कार्यकर्ता को मिले, चुनाव चिन्ह प्रत्याशी नहीं, कमल का फूल (lotus flower,) होता है। जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील राठौर ने मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।
भाजपा नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने सभी मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए एवं पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी निष्ठा से कार्य करने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित है।
बैठक में पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दीपक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पंकज चौरे, मंडल सह प्रभारी जगदीश मालवीय, पूर्व पार्षद जसबीर छाबड़ा, वरिष्ठ नेता प्रमोद पगारे, आईटी सेल जिला प्रभारी अभिषेक तिवारी, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, अभिनव शर्मा, शैलेंद्र दुबे, प्रतीक शुक्ला, सनी छाबड़ा ,भाजपा नगर मंत्री ऋषभ दुबे, विधि पचौरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष भगवानदास पप्पू पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदौरिया, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक अजय मंजारिया, प्रेम नारायण पटेल, उत्तम शाह, शक्ति केंद्र के संयोजक दिलीप पटेल, कैलाश रैकवार, विजय मलैया, रिक्की वलेचानी, गौरव बड़कुर, नरेंद्र राजपूत, अनुज कूरेरिया, देवेंद्र राजू परिहार, संजय युवने उपस्थित थे। संचालन राहुल चौरे ने किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को वरिष्ठों ने दिया नपा चुनावों के लिए मार्गदर्शन


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






