इटारसी। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Government Boys Higher Secondary School) में चल रहे समर कैंप (Summer Camp) का आज समापन हो गया।
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला के प्राचार्य एनपी चौधरी ने की तथा विशेष अतिथियों में श्रीमती सुचित्रा, सुनीता लाल, सुरेश चिमानिया (खेल प्रभारी) राम आशीष पाण्डेय राष्ट्रपति सम्मान, प्राप्त शिक्षक रहे। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य ने बच्चों को खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समझाया।
जीवन में खेलों का क्या महत्व है, समर कैंप आयोजन में लगे शिक्षक एसके साहू, केके बोर्लेवार, संदीप भाटिया, श्रीमती गीता चौधरी, श्रीमती मारिया, श्रीमती चौलकर, श्रीमती वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को मैडल (Medal) व प्रमाण पत्र (Certificate) दिए। संचालन श्रीमती गीता चौधरी ने किया।
शासकीय बालक उमा शाला में समर कैंप का समापन


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








