– सामान्य नागरिक सीखेंगे संस्कृत बोलना
इटारसी। संस्कृत भारती (Sanskrit Bharati) विगत कई दशकों से संस्कृत (Sanskrit) के प्रचार प्रसार एवं शिक्षण हेतु प्रयासरत है। समय-समय पर संस्कृत भारती द्वारा सामान्यजनों को संस्कृत बोलना सिखाने के लिए वर्गों, शिविरों का आयोजन किया जाता है।
इटारसी (Itarsi) नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Saraswati Shishu Vidya Mandir Higher Secondary School), मालवीय गंज (Malviya Ganj), बूढ़ी माता मंदिर (Budhi Mata Mandir) के पास 1 से 9 जून तक संस्कृत भाषा प्रबोधन वर्ग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 15 वर्ष से ऊपर के कोई भी नागरिक भाग लेकर संस्कृत बोलना सीख सकते हैं तथा संस्कृत के ग्रंथों एवं साहित्य का परिचय प्राप्त कर सकते हैं। यह स्वर्णिम अवसर होता है जब आप बहुत कम समय में धाराप्रवाह संस्कृत बोलना सीख सकते हैं। वर्ग में संस्कृत विज्ञान प्रदर्शनी, संस्कृत के साहित्य का विक्रय तथा सामान्य दिनचर्या में संस्कृत बोलना आदि महत्वपूर्ण आकर्षण रहेंगे, जिनका सामान्य जन लाभ ले सकते हैं।
संस्कृत संभाषण हेतु आवासीय शिविर 1 जून से


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







