---Advertisement---

दिल्ली से लौटकर बसपा के जोन प्रभारी ने थामा भाजपा का दामन

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के भोपाल जोन (Bhopal Zone) प्रभारी विनोद लोंगरे ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थाम लिया है। उन्होंने 12 मई को बसपा छोडऩे का ऐलान सोशल मीडिया (Social Media) पर किया था, इसके बाद उन्होंने राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) की यात्रा भी की और बसपा के संस्थापक कांशीराम (Kanshi Ram,) के भतीजे बलविंदर सिंह से भी मुकाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन (Join) कर ली है। भाजपा की सदस्यता उन्होंने अपने 50 साथियों के साथ ग्रहण की। वे बसपा के जिलाध्यक्ष भी रहे और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी रहे। उनके भाजपा की सदस्यता लेने पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma), पार्टी जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, जिला प्रभारी राकेश जादौन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, इटारसी मंडल (Itarsi Mandal) अध्यक्ष जोगिंदर सिंह बंजारा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू सिकंदर, मध्य प्रदेश तैराकी संघ (Madhya Pradesh Swimming Association) के अध्यक्ष पीयूष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यगणों ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.