इटारसी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, समर्पण एवं गरीब कल्याण के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर नगर मंडल पुरानी इटारसी (Nagar Mandal Old Itarsi) में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (Bharatiya Janata Party Kisan Morcha) द्वारा किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) पाने वाले किसानों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शिमला (Shimla) से देश को संबोधित लाइव प्रसारण (Live Broadcast) उद्बोधन मंडल ग्राम पंचायत सोनासांवरी (Gram Panchayat Sonasawari) में देखा और सुना। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, बलराम पटेल, मुरली लाल पटेल, भाजपा मंडल पुरानी इटारसी अध्यक्ष मयंक मेहतो, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय चौरे, किसान मोर्चा महामंत्री अमित मेहतो, शुभम पटेल, उपाध्यक्ष गोलू पटेल, राजकुमार गौर, गौरव बड़कुर, योगेश चावरे, मंत्री योगेश चौरे, तुलसीराम, गौरव राजपूत, मीडिया प्रभारी विनीत बड़कुर, कोषाध्यक्ष राजेश सहित किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों का पुष्पमाला से सम्मान किया।
किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का सम्मान किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







