इटारसी। समीपस्थ ग्राम नयागांव (Village Nayagaon) में एक घर से अज्ञात ने सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिए। चोरी गये जेवरों की कीमत 60 हजार रुपए बतायी जा रही है।
पथरोटा थाना (Patrota Police Station) अंतर्गत ग्राम नयागांव निवासी महिला कसीलीबाई पति विनोद यादव ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात ने उसके घर में रखे सोने-चांदी के गहने चुरा लिये हैं। घटना 1 जून की रात 1 बजे की बतायी जा रही है। पुलिस (Police) ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
नयागांव में घर से उड़ाए साठ हजार के जेवर


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







