---Advertisement---

चुनाव पर सुझाव : गर्दन पर भाई की तलवार मत उठा

By
On:
Follow Us

महाराणा प्रताप जयंती पर डोलरिया में कवि सम्मेलन
इटारसी। श्री राजपूत समाज कल्याण समिति (Shri Rajput Social Welfare Committee) के तत्वावधान में अखिल भारतीय साहित्य परिषद (All India Sahitya Parishad) एवं कर्मवीर जन शिक्षण संस्कृति समिति (Karmaveer Jan Shikshan Sanskriti Samiti) के सहयोग से महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) पर डोलरिया तहसील (Dolaria Tehsil) के शिव शक्ति गार्डन में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला नर्मदापुरम के अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने बताया कि समिति के अध्यक्ष एवं चिचोली (Chicholi,) के तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत, संयोजक चंदन सिंह परिहार, समाज के वरिष्ठ सदस्य मनमोहन सिंह पटेल, क्रांतिकारी किसान संगठन (Revolutionary Farmers Organization,) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत, रंगकर्मी कर्मवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
कवियों को समिति के सदस्यों ने शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का संचालन व्यंग्यकार बीके पटेल ने किया। मां सरस्वती की वंदना कवि भगवानदास बेधड़क ने की। उन्होंने कविता सुनाई चाह नहीं मेरी कविता पर हंस-हंसकर पेट दुखाएं, इतना सा अनुरोध है जरा हृदय को खोलें एक बार सब मिलकर महाराणा प्रताप की जय बोले। बैतूल के धर्मेंद्र खोंसे ने हम कुत्ते की पूंछ हैं, हम सुधरेंगे थोड़े ही। गोटेगांव के गीतकार महेंद्र मोती ने तू है शहरी मैं हूं गांव का गंवार, तेरे मेरे बीच में कैसे पनपेगा प्यार। प्रभातपट्टन बैतूल के पुष्पक देशमुख ने यह धरती सदा सदा ही राणा तेरी ऋणी रहेगी, हल्दीघाटी युगों युगों तक तेरी गाथा कहेगी। हास्य व्यंग कवि बीके पटेल ने पंचायत चुनाव में रिश्तों में आने वाली आंच के लिए आगाह करते हुए चेताया रिश्तों के बीच स्वार्थ की दीवार मत उठा, कागज की प्लेट में अंगार मत उठा, फूल ना देना सही तू अपने भाई को, गर्दन पर भाई की तलवार मत उठा, के काव्य पाठ के साथ रात्रि 1 बजे कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण का संचालन राजकुमार दुबे ने किया। उनका शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह राजपूत, मनमोहन सिंग राजपूत, नंदकिशोर सिंग एवं लक्ष्मीनारायण राजपूत, कर्मवीर राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.