इटारसी। आरपीएफ में पदस्थ एक आरक्षक ने आज ट्रेन में चढ़ते वक्त स्पेशल कर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री की जान बचाकर बहादुरी का परिचय दिया है। आरपीएफ थाने में पदस्थ आरक्षक मनोज कुमार यादव रेल यात्री के लिए देवदूत बनकर सामने आते हैं।
मामला कल 17 जून को गाड़ी संख्या 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस रात्रि 9:17 का बताया जाता है। रेलयात्री जो पंडरी रायपुर छत्तीसगढ़ का बताया जाता है, ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय फिसल गया था। इसी दौरान वह प्लेटफार्म पर घिसटता जा रहा था, उसने भी ट्रेन का हैंडल पकड़ रखा था, जिसे प्लेटफार्म पर मौजूद प्रधान आरक्षक मनोज कुमार यादव ने देखकर तेजी से दौड़ लगाकर उस यात्री का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बचा लिया। ट्रेन हादसे का शिकार होने से बचे उक्त व्यक्ति का पूरा वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यात्री की जान बचाने वाले प्रधान आरक्षक मनोज कुमार यादव की प्रशंसा की जा रही है।
देखे वीडियो









