इटारसी। जनपद पंचायत केसला के अध्यक्ष पद पर गंगाराम कलमे (Gangaram Kalme) निर्वाचित घोषित किये गये हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय को दो मतों के छोटे से अंतर से हराया।
केसला जनपद पंचायत के निर्वाचन में 20 जनपद सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इस दौरान विजेता गंगाराम कलमे (Gangaram Kalme) को 11 और विजय को 9 मत मिले हैं। पीठासीन अधिकारी (Presiding Officer) ने गंगाराम को विजेता होने का प्रमाण पत्र जारी किया है। आज जिले के 4 जनपद अध्यक्षों का चुनाव हुए हैं, जिनमें 3 जनपद अध्यक्षों के नतीजे आए। सिवनी मालवा (Seoni Malwa) से रुेणुका मृगेन्द्र मंडलोई ( Renuka Mrigendra Mandloi), सोहागपुर (Sohagpur) से जालम सिंह पटेल (Jalam Singh Patel) और केसला से गंगाराम कलमे विजयी हुए हैं।
केसला जनपद अध्यक्ष पद पर गंगाराम कलमे निर्वाचित

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








