इटारसी। पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का अभियान जिला प्रशासन (District Administration) ने प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत आज हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) के दिन से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) 15 अगस्त तक पौधरोपण का महाभियान (Plantation Campaign) चलाया जाएगा।
अभियान की शुरुआत आज कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) ने सोहागपुर ब्लाक (Sohagpur Block) के ग्राम सैनी (Village Saini) से की। उन्होंने यहां बने कस्तूरी कृषि फार्म (Kasturi Agriculture Farm) में पौधरोपण किया और जिले के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का अनुरोध किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में आज हरियाली अमावस्या 28 जुलाई से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक पौधरोपण महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिकाधिक पौधे लगाने के लिये कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है। हरियाली अमावस्या के अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने सोहगापुर के ग्राम सैनी स्थित जैविक कृषि आधारित कस्तूरी कृषि फॉर्म में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां नीम का पौधा का रोपा है।