नर्मदापुरम। हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा समाज नर्मदापुरम (Haihayavanshiya Kshatriya Kasera Samaj Narmadapuram) महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव (Hariyali Teej Festival) धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सभी मातृशक्ति हरे परिधान से सुसज्जित रही।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति द्वारा गेम्स (Games) खेले गए एवं डांस व गाने का आयोजन किया गया। हरियाली क्विन रानी चंद्रवंशी को बनाया गया। सभी ने एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी एवं अमर सुहाग की कामना की गयी। कार्यक्रम में अध्यक्ष संगीता वर्मा, नंदिनी करैया, पूनम कांसकार, शालिनी नायक, राधिका कांसकार, रेखा करैया, रश्मि चंद्रवंशी, अर्चना कांसकार, संतोष कांसकार, रोशनी कांसकार, संजना कांसकार एवं समस्त सामाजिक मातृशक्ति उपस्थित रही।
कसेरा समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनायी हरियाली तीज


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






