---Advertisement---

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज के युवा निकालेंगे वाहन रैली

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति (Shri Krishna Birth Festival Committee) यादव समाज (Yadav Samaj) द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व (Shri Krishna Janmashtami Festival) धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को श्रीयादव भवन (Shriyadav Bhawan) पर एक बैठक विचार-विमर्श के लिए आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया कि 19 अगस्त जन्माष्टमी पर्व पर यादव समाज के नवयुवक मंडल (Youth Club) द्वारा भव्य वाहन रैली (Vehicle Rally) निकाली जाएगी।
यादव समाज के जिलाध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति, यादव समाज द्वारा विगत 29 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीयादव भवन परिसर में मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) की झांकी, साज-सजा एवं बच्चों के द्वारा चित्रकला, भगवान श्रीकृष्ण के चित्र एवं सुभाषित वाक्यों के चार्ट-पोस्टर प्रतियोगिता (Chart-Poster Competition) का आयोजन किया जाएगा। वहीं श्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
19 अगस्त को प्रात: 10 बजे वाहन रैली तथा दोपहर 11 बजे से महिला मंडल द्वारा भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (Fancy Dress Competition), डांस प्रतियोगिता (Dance Competition), कृष्ण-राधा की ड्राइंग प्रतियोगिता (Krishna-Radha’s Drawing Competition) आयोजित की जाएगी। रात 8 बजे से पुरूष भजन मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला (Lord Shri Krishna’s Balleela), रासलीला (Rasleela) का वर्णन किया जाएगा। रात 12 बजे कन्हैया का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.