---Advertisement---

वरिष्ठ नागरिक मंच ने घर घर तिरंगा कार्यक्रम किया

By
On:
Follow Us

– मुस्कान बालिका गृह में बताया स्वतंत्रता का महत्व
इटारसी। भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (Quit India Movement) पर वरिष्ठ नागरिक मंच (Senior Citizens Forum) ने घर-घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम न्यास कालोनी स्थित मुस्कान बालिका गृह (Muskan Balika Home) में  किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन (Freedom Movement) एवं राष्ट्र ध्वज (National Flag) के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।
मंच के अध्यक्ष एनआर अग्रवाल, सचिव डॉ विनोद सीरिया, सहसचिव विजय मंडलोई मंचासीन हुए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। मंचासीन अतिथियों ने भारत माता (Bharat Mata) के चित्र का पूजन अर्चन किया। मुस्कान संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने संस्था की और से अतिथियों को तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं संस्था में रहने वाले बच्चों की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी।
स्वागत भाषण संस्था की अधीक्षक ऋतु राजपूत ने दिया। मंच द्वारा संस्था के बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर 13 से 15अगस्त 2022 तक संस्था में फहराने को कहा। कार्यक्रम में डॉ ज्ञानेंद्र पांडे ने सन्, 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन एवं राष्ट्रीय ध्वज के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देकर बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में डॉ केएस उप्पल, डॉ विनोद सीरिया ने भी अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्था के बच्चों ने सामूहिक स्वागत गीत एवं भजनों का गायन किया।
मंच अध्यक्ष एनआर अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संस्था के बच्चों को किसी भी तरह की आवश्यकता होगी तो मंच उसे हर हाल में पूरा करेगा। संचालन राजकुमार दुबे ने एवं आभार विजय मंडलोई ने माना। कार्यक्रम में सुषमा परमहंस, टीआर चौलकर, मदन सिंह राजपूत, अशोक सक्सेना, सूरत सिंह सोलंकी, नरेंद्र पढारिया, एके शुक्ला आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशबू यादव, गीता सहाय, रिंकी भैसारे एवं उर्मिला का सराहनीय योगदान रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.