---Advertisement---

“हर घर तिरंगा” अभियान में तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga campaign)  में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने  http://harghartiranga.com एक वेबसाइट तैयार की गई है। इसके माध्यम से नागरिक झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड कर सकते है।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है। तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने व अपना झंडा लगाने की लोकेशन पिन कर अभियान में शामिल होने वाले नागरिक को हर घर तिरंगा वेबसाइट पर जाकर ध्वज फहराएं पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद लाग इन आप्शन में अपना नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। लाग इन के लिए आप अपने गूगल एकाउंट का भी विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि नेक्स्ट बटन पर क्लिक करके आप वेबसाइट को अपनी लोकेशन एक्सेस देने के लिए सहमति प्रदान करेंगे। इसके बाद वेबसाइट हाटस्पाट लोकेशन में एक झंडा लगाकर साइट पर पिन करने की अनुमति देती है।

इसके बाद आपको बधाई संदेश दिखाई देगा, वहीं से आप अभियान में अपनी सहभागिता का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इस अभियान में जिला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। भारत सरकार के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में जिला के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.