---Advertisement---

प्रदेश के सर्वोच्च शिखर धूपगढ़ पर युवाओं ने जोश के साथ फहराया तिरंगा

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को घर-घर में फहराने के प्रति पूरे देशवासियों के साथ नर्मदांचल के नागरिकों में भी अनूठा जुनून देखा जा रहा है।

आजादी की 75 वी वर्षगांठ के मौके पर चहुं ओर हर तरफ तिरंगा लहरा रहा है। इसी श्रृंखला में पुलिस बल की एक बड़ी टीम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह (Superintendent of Police Dr Gurkaran Singh) के मार्गदर्शन में शनिवार को नर्मदापुरम से रवाना हुई थी।

14 अगस्त को टीम में शामिल माउंट एवरेस्ट के शिखर पर तिरंगा फहराने वाली मप्र की बेटी मेघा परमार और उनके साथ पुलिस, एनएफएस, स्काउट गाइड, युवा मोर्चा सहित अन्य अनेक युवा संगठन के युवाओं की टोली ने जोश खरोश के साथ सतपुड़ा के उच्च शिखर 1352 मीटर की ऊंची चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर भारत माता की जय व जयहिंद के जय घोष किए जिससे सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी गुंजायमान हुई हो गई। हरी भरी वादियों के बीच युवाओं के हाथ में तिरंगा था। सभी युवाओं में विशेष उत्साह था।

प्रकृति ने किया रिमझिम फुहारों से स्वागत

पुलिस बल व युवाओं की टीम जैसे ही धूपगढ़ की पहाड़ी पर पहुंची उस दौरान प्रकृति भी खुश नजर आ रही थी रिमझिम फुंहारों के बीच तिरंगा फहराया गया। टीम में शामिल मेघा परमार ने धूपगढ़ की चोटी पर पहुंच कर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की आन-बान शान व अभिमान है। सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैंने देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था लेकिन हमारे प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ पर भी तिरंगा फहराना आवश्यक था। धूपगढ़ शिखर पर तिरंगा फहराने से हमें बहुत खुशी हो रही है। जिला प्रशासन के द्वारा हमें यह अवसर प्रदान किया गया हम सब कलेक्टर नीरज सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ गुरूकरन सिंह के साथ ही जिला प्रशासन के प्रति आभारी हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.