इटारसी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी (Government Girls College Itarsi) में नृत्य (एकल), नृत्य (समूह), एकल गायन, समूह गायन, सलाद, रांगोली, निबंध, भाषण, प्रश्नमंच एवं कविता प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा (Principal Dr. R.S. Mehra) ने कहा कि छात्राए अधिक से अधिक विधाओं में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती है।
नृत्य (एकल) में प्रथम कु. शिखा चौधरी, द्वितीय कु. पलक महोबिया, तृतीय कु. दिव्या भार्गव रही। नृत्य (समूह) में प्रथम कु. स्नेहा पवार एवं समूह, द्वितीय कु. मानसी आशावरी एवं समूह तृतीय कु. काशीमा खान एवं समूह रही। एकल गायन में प्रथम कु. विशाखा सैनी, द्वितीय कु. मानसी नामदेव, तृतीय कु. तमन्ना चौधरी रही। समूह गायन में प्रथम स्थान कु. पूजा पटेल एवं समूह ने प्राप्त किया।
सलाद में प्रथम कु. प्रियका बघेल, द्वितीय कु. समरीन खान रही।रांगोली में प्रथम कु. विशाखा सैनी, द्वितीय कु. साक्षी यादव, तृतीय कु. रिया चावरे रही।निबंध में प्रथम कु. विशाखा सैनी, द्वितीय कु. पूजा पटेल, तृतीय कु. कासिफा खान रही। भाषण में प्रथम कु. विशाखा सैनी, द्वितीय कु. कासिफा खान, तृतीय कु. हिमांशी नामदेव रही।
प्रश्नमंच में प्रथम स्थान कु. मुस्कान महोबिया, विशाखा सैनी एवं अनुजा यादव समूह ने प्राप्त किया। कविता में प्रथम कु. आयुषी यादव, द्वितीय कु. कुमकुम सैनी, तृतीय कु. शिवानी यादव रही। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राएं जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी।

इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ मुकेश बिष्ट, श्रीमती पूनम साहू, डॉ संजय आर्य, डॉ शिरीष परसाई, श्री ए. के. पारोचे श्री स्नेहांशु सिंह डॉ शिखा गुप्ता, डॉ श्रद्धा जैन, श्री राघवेंद्र सिंह, कु. क्षमा वर्मा, तरूणा तिवारी, श्री हेमन्त गोहिया, कु. रश्मि मेहरा, कु. प्रिया कलोसिया, श्री एन.आर. मालवीय, श्री हरिशंकर निगोते, श्री आर.के. कुशवाह, कु. सरिता मेहरा, श्री राजेश कुशवाहा एवं छात्राये उपस्थित थी।









