---Advertisement---

किसानों ने एसडीएम को दिया छह सूत्री मांगों का ज्ञापन

By
On:
Follow Us

इटारसी। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन (Farmer labor organization) तहसील इटारसी जिला नर्मदापुरम ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी इटारसी (Sub Divisional Officer Itarsi) को देकर किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी, यूथ विंग जिला अध्यक्ष अरुण पटेल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, इटारसी तहसील अध्यक्ष बृजेश चौरे, केसला ब्लाक के अध्यक्ष सतीश यादव,  सरवन पटेल, लालू पटेल आदि उपस्थित रहे।

ये हैं संगठन की मांगें

– फसल गिरदावरी एप में आ रही समस्याओं के कारण 8 दिनों की तारीख बढ़ाई जाये।
– प्रशासन द्वारा गांव में मुनादी न कराये जाने से किसानों को जानकारी अभाव है।
– सर्वर डाउन होने के कारण किसानों द्वारा सही जानकारी भरे जाने पर वह फेल हो रहा है।
– पांच-छह दिनों से अतिवृष्टि होने से बाढ़ जैसे हालात बने होने से किसानों को खेत में व नदी पार कर ना जा पाने से समस्या हुई।
– कुछ किसानों के पास स्मार्ट फोन नहीं होने के कारण गिरदावरी न करा पाना।
– अतिवृष्टि से जलभराव जैसी स्थिति होने के कारण किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे यथाशीघ्र कराया जाये।
– धान की फसल के लिए थ्री फेज बिजली 10 घंटे लगातार दिन में दी जाए।
– जिन किसानों के रकबे/खसरे पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण किसान मूंग के पंजीयन से वंचित रहे गये हैं, उन किसानों के लिए दोबारा पोर्टल खुलवाया जाये।
– समर्थन मूल्य पर जो मूंग खरीदी की जा रही है, प्रत्येक किसान से एक दिन में कम से कम 40 क्विंटल मूंग खरीदी जाये।
– किसानों को सुगमता से पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाये।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.