---Advertisement---

खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त को

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Swimming Federation of India) एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया  (Sports Authority of India) के संयुक्त तत्वावधान में भारत में तैराकी खेल के विकास एवं नई प्रतिभाओं के खोज हेतु खेलो इंडिया प्रतियोगिता (Khelo India Competition) के अंतर्गत खेलो इंडिया खेलो इंडिया प्रतियोगिता के प्रथम राउंड के आयोजन का उत्तर दायित्व मध्यप्रदेश तैराकी संघ को दिया है, जिसके अंतर्गत महिला वर्ग में ग्रुप 18 एवं ग्रुप 15 में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा।

मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा एवं सचिव जय वर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया (Khelo India) जूनियर वूमेंस स्वीमिंग सीरीज 2022 के आयोजन हेतु भारत को कुल 5 जोन में विभाजित किया जाकर पूरे भारत में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें मध्यप्रदेश जोन-4 में शामिल किया गया है। जोन-4 के अंतर्गत ओडीषा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार एवं मध्यप्रदेश शामिल हैं। श्री शर्मा ने बताया कि भारत सरकार (Govt of India) की इस महत्वकांक्षी खेलो इंडिया स्पर्धा में प्रत्येक इवेन्ट के प्रथम पांच विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

जिसमें प्रथम पुरस्कार 6000/- द्वितीय 5000/-, तृतीय 4000, चतुर्थ, 3000 और पांचवें प्रतिभागी को 2000/- नगद पुरस्कार दिया जायेगा।

मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री शर्मा (President of Madhya Pradesh Swimming Association Mr. Sharma) ने भारत सरकार (Govt of India) के केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जयप्रकाष, सचिव मोनल चैकसी, स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं मेंटर वीरेन्द्र नानावटी, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष कमलेश नानावटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश तैराकी संघ को भारत सरकार एवं स्विमिंग फेडरेशन आफ इंडिया की इस महत्वाकांक्षी खेल प्रतियोगिता को कराने का अवसर प्रदान किया।

श्री शर्मा ने बताया कि इसी प्रतियोगिता का दूसरा राउंड अक्टूबर 2022 को ओडिषा में आयोजित किया। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बुधवाड़ा स्थित नर्मदातरण पुष्कर में दिनांक 20 अगस्त 2022 एवं 21 अगस्त 2022 को आयोजित की जावेगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

प्रतियोगिता सुबह 9 बजे दिनांक 20 अगस्त 2022 को होगा। एवं प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शाम 4 बजे 20 अगस्त 2022 को मुख्य अतिथि डा. सीतासरन शर्मा विधायक नर्मदापुरम (Dr. Sitasaran Sharma MLA Narmadapuram) एवं अध्यक्षता श्रीमती नीतू यादव अध्यक्ष नगरपालिका परिषद (Chairman Mrs. Neetu Yadav Chairman Municipal Council) द्वारा की जायेगी। प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.