इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आयोजित मासिक बैठक में, अपने 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ सदस्यों को पुष्प गुच्छ एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे (Forum spokesperson Rajkumar Dubey) ने बतलाया कि मंच अध्यक्ष एनआर अग्रवाल (President NR Aggarwal) ने बैठक की अध्यक्षता की, डॉ विनोद सीरिया, एन पी चिमानिया एवं ऊषा चिमानिया मंचासीन हुए। राष्ट्रगान के साथ बैठक आरंभ हुई।
बैठक के आरंभ में अगस्त माह में जन्मदिवस पड़ने वाले सदस्य सुधीर गोठी को मंच के सदस्यों ने जन्मदिवस की बधाई देते हुए उपहार सामग्री भेंट की। इस अवसर पर जन्म दिवस वाले सदस्य सुधीर गोठी (Sudhir Gothi) ने अपने अपने विचार रखें।
33 वें विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर मंच ने अपने 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर अमृत महोत्सव की आयु बेला में पहुंच चुके सदस्यों एपी मेहतो, टी आर चौलकर चोलकर, डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, मदन सिंह राजपूत, सूरत सिंह सोलंकी, घनश्याम दास मित्तल, गोविंद प्रसाद दीक्षित एवं श्रीमती आशा अग्रवाल को मंच के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले सदस्यों ने अपने स्वस्थ एवं दीर्घायु होने वाले जीवन के संबंध में अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर भी चर्चा हुई। इस पर डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ के एस उप्पल, सुधीर गोठी, जयप्रकाश अग्रवाल एवं सूरत सिंह सोलंकी ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न वार्डों में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों विषम परिस्थितियों में तत्काल सहायता मिल सके के उद्देश्य से उनकी जानकारी की सूची बनवाने के लिए मंच नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Choure, newly elected president of Municipal Council) से भेंट कर ज्ञापन सौंपेगा।
बैठक के अंत में स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अशोक सक्सेना, राजकुमार दुबे, मोहन पटेल, हेमंत भट्ट, केके गुप्ता, राजेंद्र दुबे सुरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति रही।









