उच्च शिक्षा मंत्री ने किया वाणिज्य संकाय भवन का लोकार्पण
विधायक डॉ. शर्मा ने विधि और अन्य कक्षाओं की मांग रखी
इटारसी। मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने आज 5.24 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार शासकीय एमजीएम कालेज (Government MGM College) के वाणिज्य संकाय भवन (commerce faculty building) का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma), नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे (Nagar Palika President Pankaj Choure) सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजदू थे। मंत्री ने कन्यापूजन के बाद सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लोकार्पण समारोह में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, एमजीएम कालेज में विधायक प्रतिनिधि दीपक अठौत्रा, भाजपा नेता जगदीश मालवीय, अरुण चौधरी, एमजीएम कालेज प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता, गल्र्स कालेज प्राचार्य आरएस मेहरा, उच्च शिक्षा विभाग के संचालक सहित दोनों कालेज के प्रोफसर्स, पूर्व प्राचार्य सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन अभिषेक तिवारी ने और आभार प्रदर्शन गल्र्स कालेज के प्राचार्य आरएस मेहरा ने किया।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र के 538 कालेजों में अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य जितनी भी मांगें रही हैं, कोरोना काल के कठिन समय के बावजूद 2000 करोड़ की लागत से पूर्ण की हैं। उन्होंने कहा कि 1835 के पूर्व कोई शिक्षा नीति नहीं थी। देश ज्ञान के मामले में समृद्ध रहा है, जिन्होंने भी यहां शासन किया वे हमारी ज्ञान की परंपरा को ध्वस्त करते रहे। 1835 में लॉर्ड मैकाले ने शिक्षा नीति लाये, हमारी ज्ञान की परंपरा को कुंठित किया, हालात यह है कि हमारे न्यायालयों में जिस भाषा का प्रयोग होता है, वह अधिकांश को पता ही नहीं रहती है।
2020 में कलंक को पीएम ने धोया
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उस कलंक को धोया और 2020 में नयी शिक्षा नीति लेकर आये और शिक्षा के मंदिर की पवित्रता को पुन: स्थापित किया है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) की तारीफ की और कहा कि वे काफी जागरुक और ज्ञानी हैं। उनकी विकासवादी सोच के कारण ही यहां शिक्षा के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं।
कुछ विशेष मांगें रखीं विधायक ने

विधायक और मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने उच्च शिक्षा मंत्री (Education Minister) के सामने इटारसी के एमजीएम कालेज और कन्या महाविद्यालय में कुछ कोर्सेस प्रारंभ कराने सहित कुछ अन्य मांगें रखीं। उन्होंने एमजीएम कालेज में एमए संस्कृत और विधि की कक्षाएं, एमए अंगे्रजी, एमसीए की कक्षाएं प्रारंभ करने और गल्र्स कालेज में एमए समाजशास्त्र और एम कॉम की कक्षाएं शासन स्तर से प्रारंभ करने की अनुमति देने की मांग उच्च शिक्ष मंत्री से की है।
हॉस्टल के लिए मांगी भूमि
विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने उच्च शिक्षा मंत्री (Education Minister) से आग्रह किया है कि वे राजस्व विभाग के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम के सूरजगंज स्थित गोदाम वाली भूमि कालेज को दिलाने की मांग रखी ताकि यहां हॉस्टल बनायी जा सके। इस भूमि की लीज खत्म हो चुकी है और यह कालेज से सटी हुई भूमि है जो कालेज को मिलेगी तो यहां हॉस्टल निर्माण हो सकेंगे। कॉमर्स विंग के पास पुरानी ओझा बस्ती की भूमि भी उन्होंने मांगी है।
एक नजर वाणिज्य संकाय परिसर पर
– कुल लागत 5.24 करोड़ रुपए
– कुल निर्माण 2960.56 वर्ग मीटर
– तीन मंजिला भवन बनकर तैयार
– कुल 16 कक्षों का निर्माण किया
ये हैं कक्षों का विवरण
– 11 व्याख्यान कक्ष
– 01 कम्प्यूटर कक्ष
– 01 ग्रंथालय कक्ष
– 2 स्टाफ रूम तथा 1 प्राचार्य कक्ष
ये हैं भवन में सुविधाएं
– परिसर में पृथक-पृथक छात्र-छात्रा प्रसाधन कक्ष हर तल पर
– परिसर में कालेज के बोरवेल से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था
– नवीन भवन में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी है
– विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए पार्किंग व्यवस्था है
– पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण कार्य
आगामी कार्ययोजना
– दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नये भवन में लिफ्ट प्रस्तावित
– संपूर्ण परिसर में विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर सिस्टम प्रस्तावित









