---Advertisement---

14 साल बाद भादौ में शनिश्चरी अमावस्या का योग, इन राशियों पर कृपा बरसेगी

By
On:
Follow Us

मेष, मिथुन, कन्या, तुला, मीन राशी पर शनि देव की कृपा बरसेगी

इटारसी। भाद्रपद कृष्ण पक्ष शनिश्चरी अमावस्या 27 अगस्त, को मनाई जाएगी। यह योग भाद्रपद महीने में 14 साल बाद पड़ रहा है। इसके बाद अगला संयोग 2 साल बाद 2025 में बनेगा। धनु, मकर, कुंभ राशि पर साढ़े साती शनि चल रहे हैं, और मिथुन, तुला राशि पर ढैय्या शनी चल रहे हैं। शनि ग्रह अपनी ही राशि मकर में मौजूद रहेंगे। यह दिन शनि देव के प्रकोप से राहत पाने के लिए बेहद खास है। शनि मंदिरों में सुबह से रात्रि तक पूजा-पाठ, हवन, आरती भक्तों द्वारा की जाएगी।

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं। साथ ही काली तिल, काली उड़द, काले कपड़े का दान करें।
  • शनिचरी अमावस्या से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सवा पाव काली उड़द की दाल को काले कपड़े में बांध लें। फिर इस पोटली को अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। अगले दिन अमावस्या को इस पोटली को शनि मंदिर में रख आएं, इससे शनि का दुष्प्रभाव कम होगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
  • शनि की महादशा के प्रकोप से राहत पाने के लिए शनिश्चरी अमावस्या के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लें और एक सिक्का डालें, फिर इसमें अपना चेहरा देखें और तेल समेत कटोरी को शनि मंदिर में रख आएं। किसी जरूरतमंद को दान भी कर सकते हैं। मां चामुण्डा दरबार भोपाल के पुजारी गुरू पं. रामजीवन दुबे के अनुसार बुध कन्या में, गुरू मीन में, सूर्य सिंह में, शनि मकर में चारों ग्रह स्वराशि में मौजूद हैं। आगामी वर्षा प्रकोप से शनि देव रक्षा करें।

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि का प्रभाव शुभ होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सही होने के साथ-साथ शारीरिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी-बिजनेस में लाभ मिलेगा। तरक्की के पूर्ण आसार हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि – इस राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि अमावस्या का दिन मिलाजुला जाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही बिजनेस में अधिक मुनाफा होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि – इस राशि के जातकों के लिए भी शनिदेव फलदायी साबित होंगे। इस राशि के जातकों को मेहनत के हिसाब से फल मिलेगा। आय में किसी न किसी तरीके से वृद्धि होगी। करियर में नई चीजें चुनने का मौका मिलेगा। शुरू किए गए नए काम में भी सफलता हासिल होगी।

तुला राशि – इस राशि में शनि की ढैय्या चल रही है, लेकिन जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के शुभ दिन जल्द शुरू होने वाले हैं। ऐसे में जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ होने के कारण बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। नौकरी बदलना लाभकारी साबित होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.