इटारसी। पहाड़ से तिलकसिंदूर (tilaksindoor) की नदी में अचानक तेज रफ्तार में पानी बढऩे के बाद श्रद्धालुओं की कार (car) बहकर करीब पांच सौ मीटर दूर कुंड में जा फंसी। समय रहते कार में सवार लोग उतर गये और उनकी जान बच सकी।
सूचना मिलने पर पथरोटा पुलिस ( pathrota police) ने जाकर मदद की। पानी उतरने पर पता चला कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। कार में तिलक सिंदूर रपटे को पार कर रहे ग्राम धुरगाड़ा और नर्मदापुरम निवासी संदीप यादव और पल्लवी के अलावा चालक राम पिता हीरालाल शर्मा सवार थे। वे समय रहते कार से बाहर निकलकर खुद को बचा सके। पथरोटा पुलिस ने कार क्रमांक एमपी 05-0825 को कुंड से बाहर निकाला जो पानी के तेज बहाव में बह गई थी।
तिलकसिंदूर नदी में बही कार में सवार थे तीन लोग


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








