---Advertisement---

विपिन जोशी स्मारक समिति पद प्रक्षालन कर करेगी शिक्षकों का सम्मान  

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी (Vipin Joshi Memorial Committee Itarsi) द्वारा 38 वे वर्ष में 5 सितम्बर 2022 को ’’राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह‘‘ (National Teacher Award Ceremony) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 31 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी समिति अध्यक्ष रमेश के साहू एडवोकेट (Committee President Ramesh K Sahu Advocate) ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी करते हुए पत्रकारों को दी। कार्यक्रम सांईकृष्णा रिसोर्ट खेड़ा इटारसी में आयोजित किया जावेगा।

उक्त अवसर पर संस्थापक संरक्षक प्रमोद पगारे, वरिष्ठ सदस्य संतोष सांवरिया, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, जसवीर छाबड़ा, शरद गुप्ता एवं मेघराज राशि, संतोष अग्रवाल, संजय शिल्पी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्वागत अध्यक्ष दर्शन तिवारी, सचिव विनीत चैकसे, कोषाध्यक्ष नीलेश जैन, उपाध्यक्षगण अनिल झा, पंकज राठौर, अशोक मालवीय, मुकेश मैना, मनीष ठाकुर हरीश अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष अजय चैकसे, प्रवक्ता भूपेन्द्र विश्वकर्मा, संगठन सचिव- राजेन्द्र अग्रवाल बब्लू, हिमांशू अग्रवाल, नीलेश मलोनिया, संचित पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विजय दुबे काकू भाई का आतिथ्य और परंपरागत संचालन अनिल झा द्वारा किया जावेगा।

इस वर्ष समिति का सर्वोच्च सरस्वती पुत्र सम्मान डॉं. पवन कुमार अग्रवाल (एसोसिएट प्रोफेसर) गवर्मेंट एम.जी.एम. पी.जी. कॉलेज इटारसी को प्रदत्त किया जा रहा है। जो एम.ए. अंग्रेजी, एमफिल, पी.एच.डी. ओर डिप्लोमा पत्रकारिता है।
(Saraswati Putra Samman Dr. Pawan Kumar Agrawal (Associate Professor) Govt. MGM. PG College Itarsi)

  • विवेक सागर सम्मान मोहनलाल शर्मा की स्मृति में कैलाश शर्मा द्वारा कु. बबिता मिश्रा (एम.ए.- राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, सोसलॉजी, एम.एड., एमफिल सांरगपुर को प्रदान किया जा रहा है।
  • कर्मारत्न सम्मान कोदूलाल साहू, श्रीमती लक्ष्मी बाई साहू एवं राकेश साहू बबला सेठ की संयुक्त स्मृति में महेश साहू एवं  रमेश के. साहू एड. इटारसी द्वारा शिक्षक दंपत्ति श्रीमती शोभा साहू एवं हरिशकर साहू, कुंभराज जिला गुना, को प्रदान किया जा रहा है।
  • श्रीमती सरिता सोनी सन एकेडमी हाईस्कूल पुरानी इटारसी को श्री भंवरचंद जैन की स्मृति में सुनील दरड़ा आनंद स्टेशनरी द्वारा ज्ञानगंगा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • पूजा बोबड़े आई.टी.इंटरनेशनल स्कूल तामिया बिछुआ, जिला छिंदवाड़ा को सेठ श्री नारायण अग्रवाल की स्मृति में अशोक अग्रवाल सांवरिया द्वारा अर्जुन ट्रॉफी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • अविष्कार शर्मा शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्यमिक शाला माखननगर  को श्रीमती वैजंती देवी एवं रामअवतार अग्रवाल की संयुक्त स्मृति में राजेन्द्र अग्रवाल बबलू द्वारा द्रोणाचार्य सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती रीना गौर पत्नि डॉं. रूपेष गौर मुस्कान बालिका गृह इटारसी को समिति सदस्य पियूष शाह की स्मृति में सुश्री पक्ति शाह एवं श्रीमती प्रार्थना शाह द्वारा सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • देवेन्द्र कुमार यादव शासकीय.मा.शाला. ऊंवॉ तह. हंडिया जिला हरदा को पत्रकारिता के पुरोधापुरूष श्री प्रेमषंकर दुबे की स्मृति में  राजेश कुमार एवं नूतन कुमार दुबे द्वारा कर्मवीर सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती वीणा राजपूत एम.टी.टी. गुरूकुलम इटारसी को कमलकिशोर दुबे, श्रीमती सावित्री देवी दुबे की संयुक्त स्मृति में विजय कुमार काकू भाई द्वारा ज्ञानाचार्य सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती रेखा चौबे शा.मा.शाला. बालागांव जिला हरदा को श्रीमती सुषीला देवी एवं डां. जे.पी. दुबे की संयुक्त स्मृति में विजय दुबे काकू भाई द्वारा सांदीपनी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • डॉं  रवीन्द्र कुमार अभ्यंकर शासकीय कन्या हाई स्कूल सुखतवा को करतार सिंह अरोरा एवं सुरेन्द्र अरोरा की संयुक्त स्मृति में आरूश अरोरा एवं डॉ. ताविश अरोरा द्वारा विवेकानंद सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती सरिता शर्मा सरस्वती पब्लिक हायर सेकेडरी स्कूल माखननगर को केसरीमल अग्रवाल की स्मृति में संजय अग्रवाल शिल्पी द्वारा अग्रसेन सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती जयंती राय वर्धमान पब्लिक स्कूल इटारसी को शारदा प्रसाद तिवारी की स्मृति में अर्पणा तिवारी द्वारा नागार्जुन सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • अंकिता सिंह के.वि.क्रं.-1 रीवा को प्रतापचंद जैन एवं श्रीमती सुमित्रा बाई जैन की संयुक्त स्मृति में जिनेन्द्र जैन द्वारा तारण तरण सम्मान प्रदान किया जाएगा
  • श्रीमती गुजंन जैन रेनबो पब्लिक .हा.से.स्कूल इटारसी को प्रथम सरस्वती पुत्र सम्मान प्राप्त श्री राजेश्वर नगपुरे शा. बा. उ. मा. हट्टा जिला बालाघाट को मिश्रीलाल अग्रवाल की स्मृति में  संतोष अग्रवाल संकेत मेंडिको द्वारा कर्मयोगी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • अरनेस्ट देव सेंट रेफेल को.एड. स्कूल भोपाल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  मनोहरलाल मालवीय एवं प्रदीप मालवीय की संयुक्त स्मृति में श्रीमती गायत्री मालवीय द्वारा मदर टेरेसा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • विकास सिद्धू शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज इटारसी को सरदार मेला सिंह छाबड़ा की स्मृति में जसबीर सिंह छाबड़ा द्वारा विश्वामित्र सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • आनंद नेमा शा.क.मा.शाला बौछार जिला नरसिंहपुर को श्रीमती कस्तूरीदेवी एवं मनमोहनलाल गुप्ता श्रीमती गोदावरी देवी गुप्ता की संयुक्त स्मृति में शरद गुप्ता द्वारा मैथिलीशरण गुप्त सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती कविता पाटील शा. माध्य.शाला दमदम इटारसी को सुरेश अग्रवाल की स्मृति में सेठ चुन्नीलाल अग्रवाल परिवार तीसरी लाईन इटारसी विशेष सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • सुश्री राजकुमारी जैन बागेष्वरी विघा मंदिर इटारसी को  सतीश जैन तिरूपति बस की स्मृति में सौरभ जैन राजा एवं सागर जैन द्वारा महावीर सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • लक्ष्मीकांत भारद्वाज कटनी पब्लिक हा.से. स्कूल कटनी को जी.एस.ठाकुर एवं समिति सदस्य महेश ठाकुर की संयुक्त स्मृति में सुश्री चंद्रप्रभा ठाकुर द्वारा अक्षरदूत सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • हरीराम चौहान शा.प्रा. वि. बांगटेकरी नवीन महु इंदौर को उदित नारायण पाठक की स्मृति में सुनील पाठक द्वारा चाणक्य कप सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • हेमंत कुमार साहू शा.क.उ.मा.वि.नर्मदापुरम को श्रीमती कृष्णा सोनी शिक्षिका एवं एस.सी. सोनी की संयुक्त स्मृति में के.के.सोनी द्वारा दधीची सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती ममता खंडाईत प्रज्ञान सीनियर सेकेन्डरी स्कूल इटारसी को रायसाहब महावीर किशोर जायसवाल एवं पुरषोत्तम जायसवाल की संयुक्त स्मृति में राजेश, किशोर, रूपकिशोर, रविकिशोर जायसवाल द्वारा शिक्षारत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती प्रियंका चैरसिया मानसरोवर पब्लिक स्कूल भोपाल को बद्रीप्रसाद जी शुक्ल की स्मृति में आलोक शुक्ला मॉं. के बेटे द्वारा एकलव्य सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • डॉ. ऋतु तिवारी अस्टिेन्ड प्रोफेसर डी.ए.के, कॉलेज नागपुर को प. श्री कपिल मुनि शर्मा शास्त्री एवं श्रीमती देवकी बाई शर्मा की संयुक्त स्मृति में अरविंद शर्मा द्वारा शंकराचार्य सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती सीमा श्रीवास्तव एम.जी.एम. इंग्लिश मीडियम हायर सेकन्डरी स्कूल इटारसी को धन्नालाल चौधरी पूर्व मंत्री की स्मृति में कमल चौधरी द्वारा बाबा साहब सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती कल्पना यादव शासकीय .हा.से. स्कूल नंदानगर इंदौर को ध्यानदास जी नामदेव, मनीराम नामदेव, गुलजारी लाल नामदेव एवं राजेन्द्र नामदेव की संयुक्त स्मृति में सुश्री सुरभि नामदेव एवं पूनम नामदेव द्वारा आचार्य श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • जगदीष गौर शासकीय. प्रा.शा. मिनावामाल जिला खंडवा  को स्व. जगदीश चंद्र अग्रवाल बंदरिया वाले की स्मृति में हरीष अग्रवाल एवं श्रीमती बबीता अग्रवाल द्वारा विघारत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • श्रीमती श्रीदेवी गंटी महापात्रा जे.एन.व्ही. सिवनी को सुनील नागोराव देशमुख एवं कमल देशमुख की संयुक्त स्मृति में श्रीमती अपर्णा अनंत जोषी, येवला नासिक महाराष्ट्र द्वारा जमदाग्नि सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सचिव विनीत चैकसे ने बताया कि परम्परागत रूप से शिक्षको का पद-प्रक्षालन का भावपूर्ण आयोजन होगा एवं तत्पश्चात सम्मान समारोह ठीक 6 बजे स्थानीय सांईकृष्णा रिसोर्ट खेड़ा इटारसी में प्रारंभ होगा।

उल्लेखनीय है कि अशासकीय रूप से मनाया जाने वाला विपिन जोशी स्मारक समिति का सबसे प्रमुख राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह है जिसमें शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, और प्रशस्ति  पत्र के साथ चलित ट्राफी (बैजयंती) से शिक्षको को सम्मानित किया जाता है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.