इटारसी। नगरपालिका परिषद इटारसी (Municipal Council Itarsi) में वार्ड 10 की काँग्रेस पार्षद व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफतजहाँ सिद्दीकी ने नगरपालिका परिषद (Municipal Council )से अतिशीघ्र राशन कार्डों के नवीनीकरण का कार्य किये जाने की मांग की, जिससे नगरपालिका को राजस्व की आय भी होगी।
श्रीमती रफतजहाँ सिद्दीकी के अनुसार अंतर्गत 34 वार्डो में आने वाले पारिवारिक ए पी एल, बी पी एल, एए वाय राशन कार्ड जो 2007 में जारी किये गए थे जिसे लगभग 15 साल हो गए है जिनमें से अधिकांश कार्ड आज की स्थिति में कट फट गये या गुम हो गये जिससे इन परिवारो को राशन लेने में व अन्य शासकीय कार्य मे दिक्कत हो रही है।
इन सभी कार्डो को निर्धारित मूल्य पर समस्त श्रेणी के राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाए। इससे वर्तमान स्थिति में निवास करने वाले लोगों को ही जारी होंगे। जो परिवार बाहर चले गये उनके नाम के राशनकार्ड स्वतः समाप्त हो जाएंगें।









