इटारसी। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) पर भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी (BJP Mahila Morcha Nagar Mandal Itarsi) ने आंगनबाड़ी (Anganwadi) में फल वितरण किया।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 30 की आंगनवाड़ी में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया एवं आईटी प्रभारी (IT Incharge) श्रीमती सरला लोट ने बच्चों को फल बांटे एवं स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया।
श्रीमती भदौरिया ने सभी महिलाओं को यह बताया कि बच्चे कुपोषण का शिकार क्यों होते हैं और उन्हें कुपोषित होने से बचाने के लिए किस प्रकार के भोजन का उपयोग करना चाहिए, समय-समय पर बच्चों की जांच का भी ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संतोष भारद्वाज, सहायिका गीता, वार्ड की महिलाएं एवं सभी बच्चे उपस्थित थे।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर आंगनबाड़ी में फल वितरण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






